आबूरोड में तेज बारिश से कई इलाकों में भरा पानी

मानसून आने होने से पहले हुई तेज बारिश के चलते रोडवेज बस स्टेंड-लुनियापुरा पुल मार्ग और वार्ड 15 के कुरैशी मोहल्ला में घरों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Wednesday, June 26, 2024 - 18:04
0
आबूरोड में तेज बारिश से कई इलाकों में भरा पानी

सिरोही (आरएनआई) भीषण गर्मी के बाद अब राजस्थान में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बुधवार को सिरोही जिले के आबूरोड में दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद दोपहर में मौसम बदल गया। बादल छाने के साथ करीब 1 घंटे तेज बारिश हुई। मानसून आने होने से पहले हुई तेज बारिश के चलते रोडवेज बस स्टेंड-लुनियापुरा पुल मार्ग और वार्ड 15 के कुरैशी मोहल्ला में घरों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

महज एक घंटे हुई इस बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर जगह जगह बरसाती पानी का भराव हो गया था। ऐसे में इधर से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालक और राहगीर परेशान होते रहे। नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते इस बार मानसून पूर्व नालों की सफाई नहीं होने से बरसाती पानी के भराव की समस्या खड़ी हो गई। उधर, बारिश का दौर शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। बार-बार बिजली गुल होने से लोगों के पसीने छूटते रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User