गुना: आबकारी विभाग के कर्मियों पर बेकसूर व्यापारी के साथ गुंडागर्दी और लूट का आरोप, एफआईआर में मिलीभगत का शक

Monday, June 10, 2024 - 14:14
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) कई मर्तबा लगा है कि मादक पदार्थ के ठेकों पर निगरानी के लिए बना सरकार का आबकारी विभाग, गुना में खुद ही ठेके पर चल रहा है। जो नया मामला सामने आया है वो एक बेकसूर युवक के साथ ऑफिस में ले जाकर शुद्ध गुंडागर्दी मारपीट लूट करने के साथ ही सरकारी ओहदे के दुर्पयोग और पीड़ित पर ही अवैध शराब का केस लगाने की धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है।

पीड़ित युवक गुना के जैन समाज से ताल्लुक रखता है, व्यापारी है। घटना की एफआईआर कहानी कुछ ऐसी है कि सोनी कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अभिषेक पुत्र अरविन्द जैन की हाट रोड पर इलेक्ट्रोनिक की दुकान है। आयशर ट्रेक्टर शो रूम के राकेश चौधरी से उसका विवाद है। आरोप है कि राकेश पहले अभिषेक की दुकान पर पहुंचकर गाली गलौज कर चुका है। 9 जून की रात को राकेश के लड़के रोहन चौधरी ने अभिषेक के दोस्त करन सिसोदिया को मोबाइल कॉल कर कहा कि अभिषेक से बात करना है तुम उसे रजिस्ट्रार ऑफिस पास ले आओ।

करन ने ये बात अभिषेक को बताई और अभिषेक अपने दोस्त नमन रघुवंशी और करन सिसोदिया, रोहन चौधरी से मिलने रजिस्टार आफिस गुना पहुंचे। वहीं पास में आबकारी ऑफिस है। वहां से आबकारी उपनिरीक्षक गौरव जैन और दो आरक्षक आए और पूछा की अभिषेक जैन कौन है। जैसे ही अभिषेक ने बताया कि मैं हूं तो आबकारी के तीनों कारिंदे उसे गंदी गाली देने लगे और मारपीट शुरू कर दी। जब दोस्त करन और नमन ने बचाना चाहा तो उन्हें धमकाया कि तुम यहां से भागों नहीं तो शराब का केस लगा देंगे।

फिर तीनों लोग उसे घसीटकर आबकारी ऑफिस में ले गए। गुंडागर्दी देखकर अभिषेक के दोनों दोस्तों ने अपने अन्य दोस्तों को भी बुला लिया और सूझबूझ से अपने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन कर आबकारी कार्यालय पहुंचे। ताकि आबकारी विभाग की वर्दी की आड़ में गुंडागर्दी कर रहे तत्व कल को उन पर सरकारी काम में बाधा की झूठी एफआईआर दर्ज न करा पाएं। 

अभिषेक के मुताबिक मारपीट से मेरे बॉए हाथ की कलाई में, पीठ में, मुँह में चोट आई मौके पर नमन रघुवंशी व करन सिसोदिया ये जिन्होंने घटना देखी फिर तीनों बोले कि आज के बाद तूने रोहन के पापा से बात की तो जान से खत्म कर देंगे। मारपीट में अभिषेक के गले की चैन भी गिर गई है जो आबकारी के जवान ने उठा ली। जो वापस मांगने पर भी नहीं लौटाई। युवकों ने जो वीडियो बनाए हैं उसमें अभिषेक को आबकारी ऑफिस में रोककर रखा गया है और बाहर नहीं आने दिया जा रहा। अभिषेक के शरीर पर चोटों के निशान भी साफ दिखाई दे रहे हैं।

ये मामला सामने आने के बाद आबकारी के आरोपियों को बचाने का सिस्टम सक्रिय हो गया। भारी दबाव के बीच केंट थाना पुलिस ने आरोपी गौरव जैन, राकेश चौधरी, रोहन चौधरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में आबकारी के आरोपी जवानों का जिक्र नहीं है वहीं सोने की चैन को कहीं गिर जाना लिखा है ताकि आरोपियों को लूट की धारा से राहत दी जा सके।

अभिषेक के दोस्तों का आरोप है कि आबकारी वालों ने पैसे लेकर अभिषेक के साथ ये गुंडागर्दी की है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User