जल्द बनकर तैयार हो जाएगा अयोध्या के सालारपुर स्टेशन पर नया माल गोदाम

Friday, August 4, 2023 - 20:03
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या(आरएनआई)- आम आदमी पार्टी अयोध्या ने  आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन में फेर-बदल किया है इस फेर-बदल में अयोध्या जिले के अंतर्गत सभी विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गयी है और अयोध्या महानगर कार्यकारिणी की भी घोषणा की जा चुकी है। प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों की भी घोषणा हो जाएगी और अक्टूबर के मध्य तक सभी ग्राम इकाइयों तक कार्यकारिणी गठन करने का लक्ष्य है।
अयोध्या जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल प्रजापति ने बताया कि अयोध्या विधानसभा के लिए शुभम श्रीवास्तव, बीकापुर के लिए अशोक गौड़,मिल्कीपुर के लिए नवीन उपाध्याय,रूदौली के लिए लल्ला भैया तथा गोसाईंगंज के लिए विनय वर्मा को जिम्मेदारी दी गयी है शीघ्र ही सभी विधानसभा अध्यक्ष अपनी-अपनी कार्यकारिणी गठित कर उसकी घोषणा करेंगे।
अयोध्या महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू ने महानगर कार्यकारिणी में प्रवीण द्विवेदी को उपाध्यक्ष, सुभाष श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष,कृष्ण कुमार प्रजापति को महासचिव,विकास यादव को सचिव तथा आनंद वर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त करते हुए 20 सदस्यों को जगह दी है और साथ में महानगर के वार्डो में वार्ड अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User