बच्चों ने सीखे मोटे अनाज से व्यंजन बनाने के गुण

Friday, August 4, 2023 - 20:03
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या(आरएनआई)-मिल्कीपुर- अयोध्या।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के ज्ञानोदय आदर्श शिक्षण संस्थान उधुई के जूनियर क्लास के बच्चों ने  मोटे अनाजों के विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाना सीखा। साथ ही किशोरावस्था से संबंधित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं और उनके निदान के लिए प्रशिक्षित किया गया । कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में हुआ। ज्ञानोदय स्कूल के बच्चे अपने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत  कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान विभाग पहुंचे जहां फूड एंड न्यूट्रिशयन विभाग  की विभागाध्क्ष  डॉ साधना सिंह ने अपनी टीम के साथ बच्चों को मोटे अनाज के विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपी बनाना सिखाया,  जिसमें बाजरे का लड्डू , रागी की इडली ,सावा का चीकोली एवं विभिन्न प्रकार के नमकीन बनाने के गुण बताया। डॉ प्रज्ञा पांडेय, डॉ श्वेता चौधरी , डॉ मृदुला पांडे ने बच्चों को किशोरावस्था से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं और उनके बचाव के उपाय बताए। शैक्षिक भ्रमण के तहत बच्चों ने विभाग की विभिन्न लैब में जानकारियां  प्राप्त की, आर्ट गैलरी में वेस्ट प्रोडक्ट्स से विभिन्न क्राफ्ट बनाने की जानकारी प्राप्त की।  कार्यक्रम के अंत में बच्चों को महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ नमिता जोशी ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि यदि हमें स्वस्थ रहना है तो चाऊमीन बर्गर जैसे मैदे से बनने वाले प्रोडक्ट को छोड़कर मिलेट्स के इन्हीं व्यंजनों को खाना होगा जिससे हमारे पैसे की बचत भी होगी और हम स्वस्थ भी रहेंगे। बच्चों की टीम के साथ प्रधानाचार्य आर एस गौतम शिक्षिका प्रीति यादव एवं विभा मिश्रा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User