आनंदपुर धाम में प्रधानमंत्री मोदी का आध्यात्मिक अवतरण: आस्था, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का अनोखा संगम

Friday, April 11, 2025 - 19:23
Updated: 2 years ago
0

अशोकनगर (आरएनआई) आस्था, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संगम बना आनंदपुर धाम... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोकनगर स्थित पवित्र आनंदपुर धाम में श्री परमहंस अद्वैत मंदिर में पूज्य गुरु जी महाराज जी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, एकता और शांति की कामना की और तत्पश्चात आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित किए।  

प्रधानमंत्री जी ने इस अवसर पर गुरुओं की दिव्य परंपरा को नमन करते हुए भारतीय संस्कृति की महान विरासत को स्मरण किया। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री जी की यह यात्रा आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ राष्ट्र को गुरु परंपरा के मूल्यों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी सिद्ध होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User