आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने बाल सुधार गृह में बच्चों के साथ मनाई दिपावली

Saturday, November 11, 2023 - 18:22
Updated: 3 years ago
0
आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने बाल सुधार गृह में बच्चों के साथ मनाई दिपावली

शाहजांहपुर, (आरएनआई) आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने बाल सुधार गृह में बच्चों के साथ मनाई दिपावली अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जायसवाल समिति के मुख्य संरक्षक हरीशरण बाजपेई प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई संरक्षक दीपक शर्मा जिलाध्यक्ष सचिन बाथम  ने बाल सुधार गृह में बच्चों को फल मिठाई खिल खिलौने वितरित किये। 
 
शाहजहाॅपुर गत वर्षो की भाॅति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने नवादा स्थित बाल सुधार गृह बालक में मिठाई फल खील खिलौने दीपक मोमवत्ती फुलझडी पटाका आदि का वितरण कराया। 

आज अपराहन 12 बजे जनपद शाहजहाॅपुर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जायसवाल समिति के मुख्य संरक्षक हरीशरण बाजपेई प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई संरक्षक दीपक शर्मा जिलाध्यक्ष सचिन बाथम ने पूर्व की भाॅति बाल सुधार गृह में बच्चों के साथ काफी समय व्यतीत किया एवं सभी बच्चों का हाल जाना कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित मुख्य अतिथियों ने अपने हाथों से बच्चों को मिठाई एवं फल खिल खिलाने मोमवत्ती मिटटी के दीपक आदि का वितरित किया।   

इस अवसर पर समिति की ओर आमंत्रित मुख्य अतिथियों ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर आदर्श दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा किया गया कार्य सराहयनीय है। उन्होने कहा कि जनपद के लोगो को ऐसे कार्यक्रम में आगे बढकर आना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढता हैं।

आज इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के मुख्य संरक्षक हरीशरण बाजपेई का विशेष सहयोग रहा उन्होने इस अवसर पर कहा कि समिति के माध्यम से बालसुधार गृह नवादा इन्देपुर में बच्चों के साथ फल मिठाई खिल खिलौने आदि का वितरण हम लोग लगभग 12 वर्षो से निरन्तर करते आ रहे है। यह बहुत ही सुन्दर आयोजन है। यहाॅ पर छोटे छोटे बच्चों के साथ दिपावली मनाना बहुत ही अच्छा कार्यक्रम हेै। यहाॅ पर रह रहे 51 बच्चों का आज  खुशी देखते बन रही थी।  
इस अवसर पर समिति के अभिषेक बाजपेई नैमिष बाजपेई मिश्रित बाजपेई तीर्थ मणि बाजपेई का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User