आज होगा रामलला का भव्य अभिषेक, राजनाथ सिंह और सीएम योगी होंगे समारोह में शामिल

Wednesday, December 31, 2025 - 11:17
0
आज होगा रामलला का भव्य अभिषेक, राजनाथ सिंह और सीएम योगी होंगे समारोह में शामिल

अयोध्या (आरएनआई)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के पावन अवसर पर बुधवार को रामलला का भव्य अभिषेक किया जाएगा। इसी तिथि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, जिसके कारण यह दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होने वाले इस अनुष्ठान में यज्ञ, हवन और विधिवत पूजन संपन्न होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और करीब चार घंटे तक मंदिर परिसर में रहकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वह परकोटा में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर चल रहे पाटोत्सव के तहत यह दिन खास तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस अवसर पर देशभर से आए संत-महात्मा, धर्माचार्य और हजारों श्रद्धालु रामलला के अभिषेक के साक्षी बनेंगे। पूरे विधि-विधान से संपन्न होने वाले इस अनुष्ठान के बाद रक्षा मंत्री मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे और अंगद टीला परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उनका दोपहर 3:20 बजे अयोध्या से प्रस्थान प्रस्तावित है।

रक्षा मंत्री के आगमन को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन और आवागमन की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर पूरी अयोध्या राममय वातावरण में डूबी हुई है। हर ओर भजन-कीर्तन, रामकथा और जय श्रीराम के उद्घोष से धर्मनगरी में उत्सव और श्रद्धा का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User