आज शुक्रवार को न्यायालय परिसर स्थित वाचनालय में अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत गुना ईकाई की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया

Friday, May 2, 2025 - 17:24
Updated: 1 year ago
0
आज शुक्रवार को न्यायालय परिसर स्थित वाचनालय में अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत गुना ईकाई की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया

गुना (आरएनआई) आज शुक्रवार को न्यायालय परिसर स्थित वाचनालय में अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत गुना ईकाई की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि अभिभाषक संघ गुना के अध्यक्ष भूपनारायण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अभिभाषक संघ के सचिव श्यामसुंदर लिटौरिया उपस्तिथ रहे।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष नीलेश सक्सेना द्वारा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की गुना में हनुमान जयंती के पावन पर्व पर दिनांक 12/04/25 को कर्नल गंज में चल समारोह पर जिहादी मानसिकता आपराधिक तत्वों द्वारा चल समारोह पर पथराव किया गया और हनुमान स्वरूप धारण किए गए व्यक्ति की लाठियां एवं बेल्ट से मारपीट की गई।

 उक्त घटना पर पुलिस घटना कारित करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। उस वक्त जुलूस पर पत्थरबाजी करने वाले एवं हनुमान स्वरूप धारण की व्यक्ति की मारपीट करने वाले आरोपियों की ओर से अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत गुना जिला इकाई का कोई भी अधिवक्ता आरोपीगण की ओर से पैरवी नहीं करेगा।

 उक्त प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा ओम् का गुंजन पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।

 बैठक में मुख्य रूप से राकेश व्यास, शैलेन्द्र यादव, राकेश जाटव,पंकज राजोरे, अतुल जैन,अजय मिश्रा, हर्षवर्धन सिंह सिसौदिया, राजकुमार यादव, प्रदीप तायल , नरेंद्र राजपूत, दीपक परिहार श्रीमती संध्या श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User