आचार्य प्रमोद कृष्णम घर में फिसलकर गिरे, सिर में गंभीर चोट; सर्जरी के बाद हालत स्थिर
गाजियाबाद (आरएनआई)कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम बुधवार दोपहर अपने घर में फिसलकर गिर गए, जिससे उनके सिर में गहरी चोट लग गई। उन्हें तुरंत गाजियाबाद के यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनकी सर्जरी कर उनका इलाज किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
जानकारी के मुताबिक, आचार्य प्रमोद कृष्णम दोपहर करीब 12 बजे एक कार्यक्रम में जाने के लिए घर से निकल रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में परिजन उन्हें यशोदा मेडिसिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों को चोट की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सर्जरी करनी पड़ी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)