आगामी 24 जनवरी को "राष्ट्रीय बालिका दिवस" के उपलक्ष्य में साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा शानिवार को सामाजिक स्थलों पर महिला थाना, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन नवादा इंदेपुर में  स्टीकर चस्पा कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

Saturday, January 20, 2024 - 21:44
Updated: 3 years ago
0
आगामी 24 जनवरी को "राष्ट्रीय बालिका दिवस" के उपलक्ष्य में साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा शानिवार को सामाजिक स्थलों पर महिला थाना, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन नवादा इंदेपुर में  स्टीकर चस्पा कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

शाहजांहपुर (आरएनआई) आगामी 24 जनवरी को "राष्ट्रीय बालिका दिवस" के उपलक्ष्य में साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा शानिवार को सामाजिक स्थलों पर महिला थाना, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन नवादा इंदेपुर में  स्टीकर चस्पा कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित द्वारा महिलाओं व किशोरियों को आत्मनिर्भर व जागरूक होने के लिए कहा। बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह, बालश्रम,   दहेज कुप्रथा, आदि के बारे में चर्चा किया गया तथा सरकार द्वारा चलाये जा रही विभिन्न योजनाओ:- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना,जननी सुरक्षा योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि के बारे में जानकारी दी गयी। चाइल्ड लाइन  से विनय शर्मा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर द्वारा हेल्पलाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, पुलिस हेल्पलाइन-112, एम्बुलेंस हेल्पलाइन-108 व 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जागरूक किया गया।

 महिला कल्याण विभाग द्वारा "राष्ट्रीय बालिका दिवस" के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत आमजन में जारूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।  जेंडर स्पेशलिस्ट कीर्ति मिश्रा ने  नवादा इंदेपुर में जागरूकता करते हुए स्टीकर चस्पा किये। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, नवादा इंदेपुर ,आदि स्थानों पर स्टीकर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान प्रभारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अम्रता दीक्षित, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विनय शर्मा,जेंडर स्पेशलिस्ट कीर्ति मिश्रा,बस स्टेशन केंद्र प्रभारी ममता सक्सेना, रोली ,आरती, स्नेहा आरपीएफ ,जीआरपीआदि का स्टाफ मौजूद रहा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User