आगरा से पकड़ा ISI एजेंट...पत्नी को न हो शक, मोबाइल में इस नाम से सेव किया नेहा का नंबर; ऐसे जाल में फंसा

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए रविंद्र कुमार के मोबाइल से कई चाैंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वह आईएसआई हैंडलर लड़की से आराम से बात कर सके, इसके लिए भी उसने तरीका अपना रखा था। 

Saturday, March 15, 2025 - 13:00
0
आगरा से पकड़ा ISI एजेंट...पत्नी को न हो शक, मोबाइल में इस नाम से सेव किया नेहा का नंबर; ऐसे जाल में फंसा

आगरा (आरएनआई) एटीएस आगरा यूनिट ने आगरा से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे फिरोजाबाद की ऑर्डिनेंस फैक्टरी के चार्ज मैन रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल से कई चाैंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आईएसआई हैंडलर नेहा नाम की जिस लड़की से रविंद्र बात करता था, उसका नंबर मोबाइल में रविंद्र ने अपने साथी कर्मचारी के नाम से सेव कर रखा था। जिससे घर में पत्नी या अन्य किसी परिजन को कोई शक न हो।

फिरोजाबाद की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में चार्ज मैन रविंद्र कुमार को फेसबुक पर एक युवती की मदद से आईएसआई ने अपने जाल में फंसाया। नेहा शर्मा नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। इसके बाद दोस्ती की गई। दोस्ती के दौरान प्यार भरी बातें शुरू हुईं। पहले फेसबुक मैसेंजर पर बातें होती थीं। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर लेकर फोन पर बातचीत शुरू हो गई।  

आईएसआई हैंडलर लड़की का नंबर रविंद्र ने अपने मोबाइल में ऑर्डिनेंस फैक्टरी के साथी कर्मचारी के नाम से सेव कर रखा था। जिससे वह आराम से लड़की से बात कर सके और पत्नी व अन्य किसी परिजन को कोई शक न हो।

जाल में फंस जाने के बाद आईएसआई हैंडलर ने रविंद्र से गोपनीय जानकारी लेना शुरू किया। वर्तमान में सेना से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर फैक्ट्री में काम चल रहा है। कई बड़े उपकरण भी तैयार किए जा रहे हैं। रविंद्र कुमार से व्हाट्सएप पर कई सारी जानकारी ले ली गईं, जिस नंबर से बातचीत हो रही थी, वह खुफिया एजेंसियों के रडार पर था। उसमें से कई सारे गोपनीय दस्तावेज जो व्हाट्सएप पर भेजे गए थे, उनको डिलीट कर दिया गया था। मामले में लखनऊ एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User