आगरा में आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 46.9 डिग्री सेल्सियस

आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन शुरू होते ही धूप शरीर जला रही है। आलम ये है कि शाम को भी गर्म हवा से राहत नहीं मिलती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दिन दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Jun 17, 2024 - 09:38
 0  594
आगरा में आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 46.9 डिग्री सेल्सियस

आगरा (आरएनआई) आगरा में आसमान से पूरे दिन आग बरसी। अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात भी तपती रही। तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

सुबह 8 बजे से ही चुभने वाली धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर को तापमान 46 को पार कर गया। गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। कूलर भी ठंडी हवा नहीं फेंक पा रहे थे। ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या कम ही रही। जो पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे उनका गर्मी से बुरा हाल हो गया। 

तपते संगमरमर के कारण कई सैलानियों की तबीयत बिगड़ी। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। शाम सात बजे के बाद भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई थी।  अगले तीन दिन तक हीट वेव रहेगी। रात के तापमान में भी इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट किया है। दिन में लू चलेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.