आगरा के कालिंदी विहार में फटा सीएनजी सिलेंडर

सीएनजी सिलेंडर फटने से कबाड़ के गोदाम में आग लग गई।  सूचना मिलते ही दमकल का गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

Friday, February 23, 2024 - 14:21
Updated: 3 years ago
0
आगरा के कालिंदी विहार में फटा सीएनजी सिलेंडर

आगरा (आरएनआई) आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में तेज धमाके के साथ सीएनजी सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के साथ ही कबाड़ गोदाम में आग लग गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू  कर दी है। 

थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में पुराने सीएनजी सिलेंडर की पिन निकालते समय ये हादसा हुआ। बताया गया कि सिलेंडर फटा तो तेज धमाका हुआ, जिसके बाद कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। इस हादसे में गोदाम स्वामी और एक फेरी वाला घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही दमकल का गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User