आईपीएस थाना प्रभारी के जाते खनन माफिया हुए सक्रिय, रात्रि के समय धड़ल्ले से अड़ींग गांव की गलियों में होकर गुजरती हैं ट्रेक्टर-ट्रालियां

Tuesday, May 6, 2025 - 17:47
Updated: 1 year ago
0

मथुरा (आरएनआई) विगत तीन माह से गोवर्धन थाने का चार्ज संभाल रहे आईपीएस गोल्डी गुप्ता जब तक गोवर्धन थाने के इंचार्ज रहे तब तक खनन माफिया, सट्टा माफिया, नशा माफिया सभी की नाक में नकेल कस कर रखी हुई थी लेकिन उनके जाते ही फिर से सभी माफिया गिरोह सक्रिय हो गए हैं । क्षेत्र में सबसे ज्यादा मिट्टी खनन माफिया दिखाई दे रहे हैं।  
बीती रात्रि इसका एक नजरा गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग में देखने को मिला। जहां खनन माफिया रात्रि के समय ट्रैक्टरों ट्रालियों मिट्टी भरकर गांव के रिहायसी इलाकों से होकर गुजर रहे हैं। यही ही नहीं इन माफियों का इतना आतंक हो गया है कि गलियों में मकान के बाहर बने हुए चबूतरों तक को पुलिस से बचने की हड़बढ़ाहट में ट्रैक्टरों के द्वारा तोड़ दिया जाता है। ये लोग एक ओर मिट्टी की चोरी का काम कर रहे हैं और दूसरी ओर आम जनमानस के साथ-साथ शासन को भी राजस्व की चोट पहुंचा रहे हैं। देखना होगा कि नवागत थाना इंचार्ज गोवर्धन कितनी जल्दी क्षेत्र में पहले जैसी शांति और सुरक्षा का माहौल स्थापित कर पाते हैं या ट्रेनी आईपीएस के जाते ही फिर से क्षेत्र में आतंक दहशत और माफिया गिरी का माहौल चलता रहेगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User