आइडिया की सिम ठगो ने कराई जियो मे पोर्ट, शिक्षक के खाते से 13 लाख गायब, बेटी की शादी के लिया था लोन

Sunday, April 23, 2023 - 21:29
Updated: 4 years ago
0
आइडिया की सिम ठगो ने कराई जियो मे पोर्ट, शिक्षक के खाते से 13 लाख गायब, बेटी की शादी के लिया था लोन

शिवपुरी। शासकीय शिक्षक के बैंक खाते में सेंधमारी करते हुए 13 लाख रुपए निकाल लिए गए है,इस धोखाधड़ी में सबसे बड़ी बात यह निकलकर आई है कि शिक्षक की आइडिया की सिम को बिना अनुमति के जियो नेटवर्क में पोर्ट कर दिया गया था। शिक्षक की मोबाइल सिम बंद हो गई और ठगों ने बड़े ही आराम से इस ठगी को अंजाम दे दिया,सिम बंद होने के कारण शिक्षक के खाते से निकाले जा रहे पैसों का एसएमएस नही पहुंच रहा था,अब मूल खबर की ओर चलते है।

शिवपुरी जिले करैरा कस्बे की महुअर कॉलोनी में निवास करने वाले उदय नारायण शर्मा पुत्र कालीचरण शर्मा ग्राम पंचायत खड़ीचा में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। मई में उनकी बेटी की शादी है। उन्होंने बेटी की शादी के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया की गांधी रोड करैरा की शाखा से आठ लाख रुपये का लोन लिया था। लोन की राशि खाते में आने के बाद से ही उन पर अज्ञात व्यक्ति के फोन आना शुरू हो गए। फोन करने वाला व्यक्ति उन्हें कहता था कि आपका एटीएम बंद होने वाला है। कभी-कभी वह व्यक्ति योनो चालू करवाने की बात करता था।

पीड़ित शिक्षक ने पुलिस का बताया कि अज्ञात आरोपियों ने उसके घर की भी रेकी की। आरोपियों ने एटीएम कार्ड को लेकर न सिर्फ उसे फोन किए बल्कि उसके घर पर भी संपर्क किया कि आपका एटीएम बंद होने वाला है। शिक्षक का आरोप है कि आरोपियों के तार कहीं न कहीं बैंक से भी जुड़े हुए होंगे, क्योंकि उसके खाते में लोन का पैसा आते ही ठग सक्रिय हुए थे,1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक उसके खाते से UPI के माध्यम से पैसा निकलता रहा।

शिक्षक के अनुसार जो व्यक्ति फोन करता था टू-कालर में उसका नाम राजीव सर एसबीआई के नाम से लिखा हुआ आता था। इन फोन काल के बाद से उसके साथ धोखाधड़ी शुरू हो गई। बकौल शिक्षक अचानक से उसकी बैंक से लिंक आइडिया की सिम बंद हो गई। जब उसने आइडिया कंपनी की दूसरी सिम निकलवाने के लिए करैरा स्थित फ्रेंचाइजी आफिस से संपर्क किया तो उन्होंने भी सिम निकालने में टालमटोल की और सिम नहीं निकली।

शिक्षक का कहना है कि जब उसे रुपयों की जरूरत पड़ी तो वह 15 अप्रैल को रुपये निकालने के लिए कियोस्क सेंटर पहुंचे, जहां पता चला कि खाते में से 13 लाख रुपये चोरी हो चुके हैं। इस पर उन्होंने आइडिया कंपनी को फोन लगाकर पूछा तो पता चला कि उनकी सिम आइडिया से पोर्ट हो चुकी है।

शिक्षक के अनुसार इस मामले में आइडिया कंपनी की बड़ी लापरवाही है, अगर वह उसकी नई सिम निकलवा देते तो शायद ऐसा नहीं होता। इसके अलावा शिक्षक का कहना है कि उसके हस्ताक्षर और अंगूठा के बिना आइडिया से सिम जिओ में कैसे पोर्ट हो गई। मामले की शिकायत शिक्षक ने 16 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को दर्ज करवाई थी जिस पर करैरा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User