अवैध रेत उत्‍खनन करते जेसीबी जप्‍त

Saturday, March 11, 2023 - 23:30
0
अवैध रेत उत्‍खनन करते जेसीबी जप्‍त

गुना। अवैध रेत के उत्‍खनन, परिवहन कार्यवाई के तहत विरूद्ध सिंध नदी पर अवैध रेत उत्खनन करते जे.सी.बी. तहसीलदार द्वारा जप्त की गई। सिंध नदी के पिपरोदा केशराज ढोंगा घाट पर रेत के अवैध उत्खनन की सुचना मिलने पर राजस्व टींम गुना ग्रामीण द्वारा कार्यवाही की गई। नदी घाट से रेत का अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर जे.सी.बी. मशीन को गोपाल पुत्र मोहनलाल भील निवासी राजस्थान से जप्त की गई। ट्रैक्टर ट्रॉली से परिवहन करने वाले मोके से भाग खड़े हुए। जे.सी.बी. अजेंद्र पुत्र गोविन्द सिंह रघुवंशी निवासी श्यामपुर के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। कार्यवाही के दौरान जी.एस. बैरवा तहसीलदार गुना ग्रामीण, राजस्व निरीक्षक शत्रुघन सिंह रघुवंशी, पटवारी सौरव दुबे, शिवेंद्र दुबे, सुरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User