अवैध परिवहन व भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 02 डंपर जब्त
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को खनिज विभाग की टीम ने बमोरी और ऊमरी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान खनिज दल ने बमोरी और ऊमरी क्षेत्र में 02 डम्पर को निरीक्षण के लिये रोका गया। निरीक्षण में दोनों पर रायल्टी से अधिक खनिज का ओव्हर लोड परिवहन करते पाये जाने से एक डम्पर RJ 11 GD 7799 और MP07 HB 4971 को जब्त कर संबंधित थानों में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। प्रकरण तैयार कर मध्यप्रदेश गौण खनिज नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)