अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर कब्जा हटवाए जाने की मांग

Monday, June 30, 2025 - 19:44
Updated: 1 year ago
0
अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर कब्जा हटवाए जाने की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) संरक्षित भूमि पर कब्जा करके किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराए जाने की मांग को लेकर ग्राम न्योरी जलालपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। 

दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में कुछ अकृषिक भूमि कई मद हेतु छोड़ी गई है। कुछ रास्ता के रूप में दर्ज खतौनी है। जिस पर गांव के गरीब लोगों का गुजर बसर व आना-जाना होता है। उस पर बदनियती से प्रधान रामदेवी पत्नी जगतपाल की सहमति पर देवर राम प्रताप उर्फ धरमपाल पुत्र प्रहलाद पाल ने पारिवारिक लोगों अवनीश उर्फ बबलू पाल, कल्लू पुत्र गजोधर पाल, रामराज पुत्र गजोधर पाल, बड़कू आदि ने संरक्षित भूमि पर गुण्डई के बल पर कब्जा कर निर्माण करा लिया है। प्रभावित लोगों के मना करने पर जाने से मारने व फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। इसकी शिकायत समय-समय पर संबंधित आला अफसरों व तहसील दिवस बिंदकी में भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग किया कि संरक्षित भूमि पर किए गए कब्जे की जांच कराकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर कब्जा मुक्त कराई जाए। इस मौके पर पप्पू, रामगोपाल, रमजान, शहंशाह आलम, सोनू, जगतनाथ प्रजापति भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User