अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं जेसीबी जब्त

Wednesday, May 20, 2026 - 21:49
Updated: 5 months ago
0
अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं जेसीबी जब्त

गुना (आरएनआई) जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने बुधवार को आरोन एवं बमोरी क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान आरोन क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिट्टी का अवैध भंडारण एवं विक्रय करते हुए पाए जाने पर वाहन को तत्काल जब्त कर थाना आरोन में खड़ा कराया गया। वहीं तहसील बमोरी के ग्राम खरा खेड़ा में भ्रमण के दौरान एक जेसीबी मशीन द्वारा मोरम का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर मशीन को जब्त कर थाना बमोरी की अभिरक्षा में रखवाया गया।

जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा गया है तथा प्रकरणों में अर्थदंड सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार जयप्रकाश गौतम, प्रभारी खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती, थाना प्रभारी फतेहगढ़ सहित खनिज विभाग का अमला एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User