अवैध उत्खनन पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, 2 एलएनटी, एक ब्रेकर सहित कुल 4 वाहन जब्त

Tuesday, March 19, 2024 - 21:02
Updated: 3 years ago
0
अवैध उत्खनन पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, 2 एलएनटी, एक ब्रेकर सहित कुल 4 वाहन जब्त

ग्वालियर (आरएनआई) खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ ग्वालियर जिला प्रशासन की विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने आज छापामार कार्रवाई कर गिट्टी के अवैध उत्खनन में शामिल 2 एलएनटी, एक ब्रेकर व एक कंप्रेसर सहित कुल 4 वाहन जब्त किए हैं। मंगलवार की सुबह हजीरा क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण में लिप्त एक लोडर और ट्रैक्टर जप्त कर हजीरा थाने मे रखवाया गया हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत में प्रकरण दर्ज कराए गए हैं।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशों के पालन में गई अधिकारियों की टीम ने बिलौआ क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अवैध उत्खनन करते पाए गए 03 वाहन एवं 2 अन्य वाहन जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के लिए गए दल में खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया व सहायक खनिज अधिकारी राजेश गंगेले एवं पुलिस बल शामिल था।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ विशेष मुहिम लगातार जारी रहेगी। अवैध उत्खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं शासन के अन्य प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही अवैध उत्खनन करते हुए जो वाहन जब्त होंगे उन्हें विधिक प्रक्रिया के अनुसार नियम अनुसार करने की कार्रवाई भी की जायेगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User