अवैध उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन को किया गया जब्त

Wednesday, March 19, 2025 - 21:36
Updated: 2 years ago
0
अवैध उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन को किया गया जब्त

गुना (आरएनआई) चांचौड़ा क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन की शिकायतों के संबंध में आज आज एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय के निर्देशन में राजस्व दल द्वारा मौका निरीक्षण किया गया। जिसमें ग्राम चोपनकला, तहसील चांचौड़ा में पार्वती नदी के प्रवाह क्षेत्र में नदी के बीचो-बीच एक पोकलेन मशीन खड़ी पाई गई। जिसका ड्राइवर मौके पर उपस्थित नहीं पाया गया। मौके पर नदी के बीच उत्खनन क्षेत्र को देखकर यह पाया गया कि उक्त उत्खनन विगत 7 से 10 दिनों में किया गया है, जो कि प्रथम दृष्ट्या पूर्णतः अवैध उत्खनन मानते हुए पोकलेन मशीन को जप्त किया एवं सुपुर्दगी में रखवाया गया।

उक्त कार्यवाही का प्रकरण तैयार कर कलेक्टर को प्रेषित किया जा रहा है। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार मयंक खेमरिया, नायब तहसीलदार शुभम जैन एवं पटवारी राजस्व दल तथा पुलिस बल उपस्थित रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User