अवध विवि में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंच-प्रण की शपथ दिलाई गई

Wednesday, August 9, 2023 - 19:26
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या। (आरएनआई) डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के भूतल पर आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के अन्तर्गत ”मेरी माटी मेरा देश“ अभियान के तहत विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को पंच-प्रण की शपथ दिलाई गई। विवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा आयोजित अभियान में कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो0 आशुतोष सिन्हा ने सुसंकार एवं व्यक्तित्व निर्माण तथा देश को विकास के पथ पर अग्रसर कराने हेतु सभी को पंच-प्रण के संकल्पों की शपथ दिलाई। इस अभियान में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 गंगा राम मिश्र, डाॅ0 पी0के0 द्विवेदी, डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र, डाॅ0 विनोद चैधरी, डाॅ0 अभिषेक कुमार सिंह, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 संदीप कुमार, डाॅ0 अजय कुमार शुक्ल, डाॅ0 अनुराग पाण्डेय, डाॅ0 राजेश सिंह, इंजीनियर आरके सिंह, डाॅ0 अनिल कुमार सिंह, डाॅ0 मोहन चंद्र तिवारी, आशीष मिश्र, प्रवीण मिश्र, ब्रह्मा नंद गुप्ता, देवेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने शपथ ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User