अयोध्या में संदिग्ध आतंकी अब्दुल का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, राम मंदिर साजिश के आरोपी पर था गंभीर आरोप
अयोध्या (आरएनआई) राम मंदिर को उड़ाने की कथित साजिश में आरोपी संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान का शव बुधवार सुबह अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित उसके पैतृक गांव मजनाई पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद अब्दुल रहमान की कथित तौर पर साथी कैदी अरुण चौधरी ने हत्या कर दी थी। अब्दुल रहमान को ग्रेनेड और डेटोनेटर के साथ पकड़े जाने के बाद राम मंदिर पर हमले की साजिश के आरोप में जेल भेजा गया था। घटना के बाद सोमवार को उसके पिता अबू बकर और चाचा उस्मान फरीदाबाद पहुंचे थे, जहां से बुधवार सुबह करीब सात बजे एंबुलेंस के जरिए शव गांव लाया गया।
शव के पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में पहले से मौजूद रिश्तेदारों और परिचितों की आंखें भी नम हो गईं। अंतिम संस्कार की तैयारियां पहले ही गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में कर ली गई थीं। परिजनों और नजदीकी लोगों के अंतिम दीदार के बाद शव को गांव के रहबरे इस्लामिया मदरसे में ले जाया गया, जहां इमाम अब्दुल मजीद ने जनाजे की नमाज अदा कराई।
नमाज के बाद जनाजा कब्रिस्तान पहुंचा और सुबह करीब आठ बजे अब्दुल रहमान को सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)