अमेरिका में भरे गए महीनों से खाली दर्जनों पद; बाइडन के दौर वाले कितने राजनयिक बदले गए?

Sunday, August 9, 2026 - 12:39
0
अमेरिका में भरे गए महीनों से खाली दर्जनों पद; बाइडन के दौर वाले कितने राजनयिक बदले गए?

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित 70 से अधिक राजदूतों और राजनयिकों की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। इनमें कई महत्वपूर्ण दूतावास और विदेश विभाग के शीर्ष पद शामिल हैं, जो पिछले कई महीनों से खाली पड़े थे। सीनेट ने 74 नामांकनों की सूची को 51 के मुकाबले 47 मतों से मंजूरी दी।

इन नियुक्तियों में अधिकांश पदाधिकारी ट्रंप की पसंद के हैं। दरअसल, राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती जो बाइडन द्वारा नियुक्त दर्जनों करियर राजनयिकों को वापस बुला लिया था। इसके चलते 100 से अधिक राजदूत पद खाली हो गए थे। अब ट्रंप प्रशासन की ओर से नामित राजनयिकों को इन महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

राजदूतों और राजनयिकों की नियुक्तियों को लेकर सीनेट में मतदान पार्टी लाइन के आधार पर हुआ। नई नियुक्तियों के जरिए ट्रंप प्रशासन ने लंबे समय से खाली पड़े कई राजनयिक पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

पश्चिम एशिया से जुड़ी नियुक्तियां, ऑस्ट्रेलिया का भी जिक्र

जिन देशों में नए राजदूत नियुक्त किए गए हैं, उनमें ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे और ब्राजील सहित 11 विदेशी देश शामिल हैं। इसके अलावा पांच लोगों को राजदूत स्तर के पदों के लिए नामित किया गया है और छह सहायक विदेश सचिवों की नियुक्ति को भी मंजूरी मिली है। इनमें पश्चिम एशिया, यूरोप और पश्चिमी गोलार्ध से जुड़े शीर्ष पद शामिल हैं।

डेविड ब्रैट को ऑस्ट्रेलिया का राजदूत और माइकल कावुकजियन को नॉर्वे का राजदूत नियुक्त किया गया है।

ब्राजील में नियुक्ति पर अड़चन

फ्लोरिडा के राजनेता डैनियल पेरेज़ को ब्राजील में अमेरिकी राजदूत नियुक्त करने की प्रक्रिया में जटिलता बनी हुई है। ब्राजील सरकार ने वाशिंगटन के साथ जारी राजनयिक विवाद के बीच पेरेज़ को औपचारिक मंजूरी रोक दी है।

वहीं, अमेरिका ने ब्राजील की राजदूत मारिया लुइज़ा रिबेरो वियोटी का वीजा रद्द कर दिया है। यह घटनाक्रम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User