अति प्राचीन सिद्ध स्थल श्री द्वारकाधीश मंदिर पीपरोदा में भव्य अन्नकूट महोत्सव संपन्न
गुना (आरएनआई) ग्राम पीपरोदा स्थित अति प्राचीन सिद्ध स्थल श्री द्वारकाधीश मंदिर में इस वर्ष भी भक्तिभाव और उल्लास के साथ विशाल अन्नकूट प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया।
आयोजक प्रकाश टॉकीज परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भगवान श्री द्वारकाधीश का विधि-विधान से अभिषेक कर छप्पन भोग अर्पित किया गया।
पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की, जिनमें जिले सहित दूर-दूर से आए भक्त शामिल हुए।
आयोजक परिवार ने बताया कि “प्रभु श्री द्वारकाधीश की कृपा एवं बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से हमें यह धार्मिक अनुष्ठान करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। हरि इच्छा रही तो यह आयोजन आने वाले वर्षों में भी इसी भव्यता से आयोजित किया जाएगा।”
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



