अतिथि शिक्षक को प्रताडित करने वाले मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक शा.मा.वि. डेहरा के शिक्षक गोपाल सिंह किरार को तत्काल प्रभाव किया गया निलंबित

Tuesday, September 3, 2024 - 21:34
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) जिला शिक्षा अधिकारी  चंद्रशेखर सिसौदिया द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रा.शि. एकीकृत शाला शा.मा.वि. डेहरा वि.ख. बमोरी गोपाल सिंह किरार के विरुद्ध शिकायती अभ्यावेदन एवं अतिथि शिक्षक को मानसिक एवं शरीरिक रूप से प्रताड़ित करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैl 
 
जारी आदेशानुसार प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रा.शि., एकीकृत शाला शा.मा.वि. डेहरा वि.ख. बमोरी श्री गोपाल सिंह किरार के विरुद्ध शिकायती अभ्यावेदन प्राप्त हुये थे। जिसके अनुसार संबंधित के द्वारा विगत तीन वर्षों से कार्यरत अतिथि शिक्षक श्रीमती अनीता बैरागी की वर्तमान सत्र की उपस्थित मान्य नहीं की गई। तथा वह श्रीमती अनीता बैरागी, अतिथि शिक्षक को मानसिक एवं शारिरिक रूप से प्रताडित कर छेड़खानी करते है साथ ही श्री किरार के विरूद्ध पुलिस थाना बमोरी मे आपराधिक प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने संबंधी शिकायत भी प्राप्त हुई। थाना प्रभारी अपराध पंजीबद्ध तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वि.ख. बमोरी के द्वारा शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया है। जिसमे उल्लेख किया गया है, कि श्री किरार के द्वारा श्रीमती बैरागी को अनावश्यक रूप से परेशान किया गया है। प्रकरण में प्रतिउत्तर संबंधित के द्वारा आज दिनांक तक कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराया गया है।

निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वि.ख. राघौगढ रहेगा तथा संबंधित को अंतर्गत जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User