अटलजी ने राजनीति में हमेशा शुचिता के साथ काम किया श्री सिकरवार, जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने किया अटलजी को नमन

Tuesday, December 26, 2023 - 14:34
Updated: 3 years ago
0
अटलजी ने राजनीति में हमेशा शुचिता के साथ काम किया श्री सिकरवार, जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने किया अटलजी को नमन

गुना (आरएनआई) देश की राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी सिर्फ सर्वमान्य नेता रहे हैं, जिन्हें पक्ष भी पसंद करता था और विपक्ष भी। हमें उनके साथ काम करने का मौका तो नहीं मिला,लेकिन जिन्होंने उनके साथ काम किया हम उनसे मिलकर सीखते हैं कि राजनीति में सुचिता के साथ कैसे काम किया जा सकता है। यह बात पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बजरंग गड़ मंडल के ग्राम वनवीर खेड़ी में   भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने स्वर्गीय अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।भारतीय राजनीति के प्रखर वक्ता एवं भारत के पूर्व प्रधान मंत्री , भारत रत्न, परम श्रद्धेय स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर बजरंग गड़ मंडल के ग्राम बनवीर खेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धेय श्री अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित कर  उनको याद किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद दास राठी जी, जिला मंत्री गोविंद गुर्जर, जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, बजरंग गड़ मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User