अज्ञात शव का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, एडीएचआर और समाजसेवियों ने निभाई जिम्मेदारी

Saturday, March 29, 2025 - 18:02
Updated: 2 years ago
0
अज्ञात शव का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, एडीएचआर और समाजसेवियों ने निभाई जिम्मेदारी

हाथरस (आरएनआई) व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है। 

अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा। 

सादाबाद कोतवाली के अंतर्गत सादाबाद से गांव बहरदोई रोड पर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव  25 मार्च को मिला जिसने कुर्ता धोती पहन रखी थी गले में तुलसी की माला और सीधे हाथ में कालवा बंधा हुआ था। 

पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया उसके उपरांत पुलिस  द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया। 

अंतिम संस्कार में प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले,साथ में तरुण राघव, दिव्यांशु वार्ष्णेय,टेकपाल कुशवाहा,नीरज गोयल,कांस्टेबल  296 अभिषेक राजपूत, होमगार्ड श्रीनिवास पचौरी आदि मौजूद रहे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User