डिवाइडर में रांकड़ वेस्ट मटेरियल से हरियाली लहलहाने का मार्ग प्रशस्त करने में लगा पिवीडी विभाग

Saturday, March 29, 2025 - 18:05
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) ए बी रोड निर्माण में आरसीसी की पक्की तली के हौदी नुमा डिवाइडर में रांकड़, और सड़क के वेस्ट मटेरियल को भरकर उनमें हरियाली उगाने का प्रयोग यदि सफल हो गया तो ये बागवानी के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम होगा। इसके बाद बंजर जमीनों पर भी खेती लहलहाने लगेगी। 

दरअसल गुना में मारुति शोरूम से चिंताहरण मंदिर तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के बाद  डिवाइडर बनाए गए हैं।  इनमें डिजाइनर स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जा रहे हैं। इन डिवाइडरों में भविष्य में खूबसूरती के लिए हरियाली उगाई जाना है। 

बागवानी के जानकारों की मानें तो पौधों को उर्वरता वाली मिट्टी में खाद मिलाकर उगाया जाता है। ये पौधे ऐसे स्थान, हौदी या गमलों में ही पनपते हैं जिनकी तली में पानी न रुकता हो। लेकिन पीडब्ल्यूडी के काबिल अफसरों की देखरेख में बने इन डिवाइडरों में ऐसा कुछ भी नहीं है। हौदी नुमा डिवाइडर में रांकड़, और सड़क के वेस्ट मटेरियल को ही भर दिया गया है।

जहां तक पौधों का सवाल है तो वो अभी नहीं रौंपे गए हैं। उम्मीद है कि ये प्रयोग सफल होगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User