अज्ञात व्यक्ति की लाश होटल के समीप रोड पर मिली, क्षेत्र में फैली सनसनी

Monday, May 12, 2025 - 18:29
Updated: 1 year ago
0

गुना (आरएनआई) कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एबी रोड बस स्टैंड के पास जगत होटल के समीप सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह बिना शर्ट के केवल सफेद रंग की पेंट और बनियान पहने हुए था। उसके हाथ में लोहे का कड़ा और लाल-पीले रंग के धार्मिक धागे बंधे हुए थे, जबकि चेहरा किसी ने तौलिये से ढक रखा था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User