अज्ञात मृतक की हुई शिनाख्त
फतेहपुर (आरएनआई) सदर कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत लोधीगंज के समीप दो दिन पूर्व अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 38 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गयी थी। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा और उसकी शिनाख्त का प्रयास करने लगी। तभी 10 तारीख की शाम पुलिस द्वारा मृतक की जेब से निकले आईडी के अनुसार कुछ लोग थाने पहुंचे जहां मृतक की पहचान ओमप्रकाश पुत्र दिनेश चन्द्र गुप्ता निवासी 89 गौरा, थाना जिगना जिला मिर्जापुर के रूप में करते हुये बताया कि दो दिन पूर्व वह किसी काम से आया था। तभी उसकी सडक हादसे में मौत हो गयी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

