तालाब में डूबकर किशोर की मौत
फतेहपुर (आरएनआई) खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढी स्थित तालाब में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में चले जाने के कारण् मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार गढी गांव निवासी जर्नादन का पुत्र राजवीर बुधवार की सुबह गांव में स्थित तालाब में नहा रहा था। तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी मौत हो गयी। वहीं जानकारी होने पर मौके में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से शव को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

