अचानक हृदय गति रूकने पर दें सीपीआर, रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन ने दिया प्रशिक्षण

Dec 9, 2025 - 20:11
Dec 9, 2025 - 20:14
 0  405
अचानक हृदय गति रूकने पर दें सीपीआर, रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन ने दिया प्रशिक्षण

फतेहपुर (आरएनआई) इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सीपीआर प्रशिक्षण व जागरूकता अभियान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड व विद्या त्रिपाठी इंटर कॉलेज में चलाया।

डॉ अनुराग ने बताया कि सीपीआर को कार्डियक पल्मोनरी रिसससिटेशन कहा जाता है। जब किसी व्यक्ति की अचानक से हृदय गति रुक जाती है तो हम उसे सीपीआर देकर बचा सकते हैं। एक वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को 30 बार दबाव व दो बार मुंह से सांस देते रहना है अनवरत जब तक हृदय धड़कना शुरू न कर दे। साथ ही डॉ अनुराग ने बताया कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे को सीपीआर देने में 15 बार दबाना व दो बार मुंह से सांस देना है। इस प्रक्रिया से हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह व राजकुमारी सोनी सहित प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0