अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57 वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में कल सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष एवं प्रशासन ने किया अवलोकन। 

Wednesday, December 18, 2024 - 16:19
Updated: 2 years ago
0
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57 वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में कल सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

गुना (आरएनआई) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत के 57 वें तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन गुना शहर में पहली बार कार्यक्रम स्थल क्रांति वीर तात्या टोपे गुना में आयोजित किया जा रहा हे। उक्त 57 वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में 19 दिसंबर गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को स्टेट हेंगर भोपाल से सुबह 10 बजे हेलिकॉप्टर से रवाना होकर सुबह 11 बजे गुना एयरपोर्ट पर उनका आगमन हो रहा हे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत के 57 वें प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में  सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव के आगमन की भव्य तैयारीयों को लेकर बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, विकास जैन नखराली ओर अन्य जनप्रतिनिधियों सहित गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, जिला पंचायत सी ओ प्रथम कौशिक, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, एस डी एम शिवानी पाठक, तहसील दार, सीएमओ तेज सिंह यादव सहित प्रशासन अमले द्वारा गुना एयरपोर्ट एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन स्थल ग्राउंड क्रांति वीर तात्या टोपे नगर ओर गुना सर्किट हाउस पहुंचकर अवलोकर किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
मुख्यमंत्री डॉ यादव के गुना आगमन पर कार्यक्रताओं में हर्ष

 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गुना आगमन पर कार्यक्रताओं में हर्ष व्याप्त हे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गुना आगमन पर सभी भाजपा जनों से इतिहासिक स्वागत करने का आग्रह किया गया हे। मुख्यमंत्री डॉ यादव के गुना आगमन पर गुना हेलीपेड पर वरिष्ठ भाजपा जन स्वागत कर उनकी अगवानी करेंगे तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव गुना हवाई पट्टी से केंट चौराहा, हीरा बाग के सामने से होते हुए हनुमान चौराहा, पुलिस पेट्रोल पंप, आंबेडकर चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल क्रांति वीर तात्या टोपे तक विभिन्न स्वागत स्टेज बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11.15 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और कार्यक्रम समाप्ति पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव 12.25 पर गुना हेलीपेड से जिला छतरपुर के लिए रवाना होंगे।  गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत के 57 वें 3 दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में 18 जिलों से 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हे। अगले दिवस 3 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा भी नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User