अखिलेश यादव का आरोप- मुझे ईदगाह जाने से रोका गया, बोले- देश को संविधान से चलाए भाजपा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे ईदगाह जाने से रोका गया और जब मैंने अफसरों से इसका कारण पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Monday, March 31, 2025 - 17:19
0
अखिलेश यादव का आरोप- मुझे ईदगाह जाने से रोका गया, बोले- देश को संविधान से चलाए भाजपा

लखनऊ  (आरएनआई)सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में पुलिस पर उन्हें ऐशबाग ईदगाह जाने से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझे जानबूझकर आधे घंटे रोका, आज तक इतनी बैरीकेडिंग नहीं की गई। मैं हमेशा यहां आता रहा हूं। लोकतंत्र और संविधान को सबसे बड़ा खतरा भाजपा से है। देश को संविधान से नहीं, भाजपा से चलाया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब मैं यहां (ईदगाह समारोह में शामिल होने) आ रहा था तो जानबूझकर मुझे पुलिस ने रोका। एक घंटे तक बातचीत करने के बाद मुझे आगे जाने दिया गया। जब मैंने जानना चाहा कि आखिरकार ऐसा क्यों किया जा रहा है तो किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था। मैं इसे क्या समझूं? क्या ऐसा दबाव इसलिए बनाया जा रहा है कि हम दूसरे लोगों के समारोह में शामिल ना हों?

उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान से देश को नहीं चला रही है। उन्होंने अस्पतालों में इलाज और दवाओं की कमी का भी जिक्र किया और आईएएस अधिकारियों के घोटाले के बाद फरार होने की बात कही।

अखिलेश यादव सोमवार को लखनऊ स्थित ऐशबाग ईदगाह पहुंचे थे। जहां उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है। कोई देश तभी तरक्की कर सकता है जब सब लोग साथ मिलकर रहते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User