ड्यूटी से घर लौटे लेफ्टिनेंट कर्नल, अचानक घबराहट हुई, अस्पताल ले जाते समय हार्ट अटैक से हो गई मौत

मेरठ के एनएच -34 स्थित सैनी गांव निवासी 38 वर्षीय लेफि्टनेंट कर्नल अभिनव मलिक ड्यूटी से घर लाैटे थे। उन्हें अचानक घबराहट हुई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हाेंने दम तोड़ दिया। वह तेलंगाना में तैनात थे। 

Monday, March 31, 2025 - 17:00
0
ड्यूटी से घर लौटे लेफ्टिनेंट कर्नल, अचानक घबराहट हुई, अस्पताल ले जाते समय हार्ट अटैक से हो गई मौत

मेरठ (आरएनआई) मेरठ एनएच 34 स्थित सैनी गांव निवासी (38) लेफ्टीनेंट कर्नल अभिनव मलिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह तेलंगाना के सिकंदराबाद में तैनात थे। सैनी गांव निवासी सेवानिवृत्त कर्नल रणवीर सिंह मलिक के इकलौते पुत्र 38 वर्षीय लेफ्टीनेंट कर्नल अभिनव मलिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह वर्तमान तेलंगाना राज्य के सिकंदराबाद में तैनात थे। अभिनव मलिक के चचेरे भाई भाजपा नेता मोहित मलिक के मुताबिक रविवार शाम को वह ड्यूटी से अपने रेजिडेंस पर पहुंचे थे।

रात में करीब 10.30 बजे उनकी तबियत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही अभिनव की मौत हो गई।  घर पर हार्ट अटैक से मौत होने की  सूचना मिली। जिसके बाद पिता रणवीर सिंह मलिक व अन्य लोग तेलंगाना के लिए रवाना हो गए। मौत की जानकारी पर लोग उनके आवास पर पहुंच गए। 

परिजनों के मुताबिक अभिनव ने साढ़े सत्रह साल की उम्र में 12वीं के बाद सेना में टेक्निकल एंट्री ली थी। उनकी पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल से हुई थी।  जिसके बाद वह अब करीब 38 वर्ष की उम्र में लेफ्टिनेंट कर्नल थे। 

घर में गन्ना विभाग से सेवानिवृत्त 101 वर्षीय दादा गुरु वचन सिंह मालिक हैं। पिता रणवीर सिंह मलिक करीब 10 वर्ष पूर्व कर्नल से सेवानिवृत्त हुए थे। माता राजिंद्री, पत्नी तनु मालिक, 4 साल की बेटी मायरा और एक शादीशुदा बड़ी बहन विभा हैं। अभिनव के माता पिता गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षपुरम में रहते हैं। 

परिजनों के अनुसार अभिनव मलिक का पार्थिव शरीर तेलंगाना से सोमवार देर रात में मेरठ पहुंचेगा। मंगलवार सुबह सैनी गांव के श्मशान पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User