अंबेडकर पार्क में सुभाष जयंती पर स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई

Tuesday, January 23, 2024 - 21:30
Updated: 3 years ago
0
अंबेडकर पार्क में सुभाष जयंती पर स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई
मानव श्रृंखला बनाते छात्र-छात्राएं

शाहाबाद हरदोई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती यहां सड़क सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाई गई। इस मौके पर अंबेडकर पार्क में तमाम स्कूलों के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया। नेहरू म्युनिसिपल कन्या इंटर कॉलेज सहित कई हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अंबेडकर पार्क में शिक्षकों के साथ उपस्थित हुए। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने सुभाष चंद्र बोस को नमन किया और मानव शंकर बनाकर एकता का संदेश दिया। इस मौके पर एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर ने समस्त छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात के नियमों को पालन करने की अपील करते हुए जानकारी दी और बताया बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को लेकर हम सभी को जागरूक होना होगा, और अपने आसपास के लोगों तथा अपने परिजनों को को भी जागरूक करना पड़ेगा। उन्होंने कहा जीवन अमूल्य है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण जीवन खतरे में पड़ जाता है और परिजनों को कष्ट भोगना पड़ता है। इसलिए यातायात के नियमों का पालन करते हुए। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाए और चार पहिया चालक सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से यातायात के नियमों का प्रचार प्रसार करने की अपील की। इस मौके प्रखंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा सहित तमाम विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User