अंतरराष्ट्रीय साजिश रचने के मामले में एनआईए की कार्रवाई

भारत के खिलाफ मणिपुर हिंसा के जरिए अंतरराष्ट्रीय साजिश रचने के आरोप में एनआईए ने एक संदिग्ध आतंकवादी को मणिपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आरोपी को दिल्ली लाया गया।

Saturday, September 23, 2023 - 19:50
0
अंतरराष्ट्रीय साजिश रचने के मामले में एनआईए की कार्रवाई
सांकेतिक तस्वीरें।

नई दिल्ली। (आरएनआई) मणिपुर जातीय हिंसा का फायदा उठाकर भारत के खिलाफ विद्रोह करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। एनआईए ने म्यांमार स्थित विद्रोही समूहों से कथित संबंधों के आरोप में  एक संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी में इस बात का खुलासा हुआ है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता ने कहा, मोइरांगथेम आनंद सिंह को मणिपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है।

आरोपी उन पांच लोगों में से एक था जिन्हें मणिपुर पुलिस ने पुलिस शस्त्रागार से लूटे गए हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को पांचों को जमानत दे दी थी। हालांकि एनआईए द्वारा आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया।

आरोपी पर मणिपुर में हाल ही में हुई जातीय अशांति के जरिए भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश रचने का आरोप है।

एनआईए ने 19 जुलाई को नई दिल्ली में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। जिसके बाद मामले पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। मामले पर जानकारी देते हुए एनआईए के प्रवक्ता ने कहा, वे गैरकानूनी तरीकों से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक इकट्ठा कर रहे हैं। जिसमें सरकारी सुविधाओं और संसाधनों की लूट भी शामिल है।

शनिवार को दिल्ली लाए जाने के बाद आरोपी को एक न्यायिक अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद अदालत ने पांच दिनों के लिए आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User