हेमा मालिनी लगवायेंगी कथक कार्यशाला 25 से, तीन दिन प्रसिद्ध नृत्यांगना उमा डोंगरे सिखायेंगी कथक नृत्य, इच्छुक बालक-बालिकाएं गीता शोध संस्थान वृंदावन में करायें पंजीयन

Wednesday, April 23, 2025 - 19:21
Updated: 2 years ago
0
हेमा मालिनी लगवायेंगी कथक कार्यशाला 25 से, तीन दिन प्रसिद्ध नृत्यांगना उमा डोंगरे सिखायेंगी कथक नृत्य, इच्छुक बालक-बालिकाएं गीता शोध संस्थान वृंदावन में करायें पंजीयन

मथुरा (आरएनआई) ब्रज क्षेत्र के बालक-बालिकाओं और युवाओं को शास्त्रीय नृत्य 'कथक' सिखाने के लिए सांसद व नृत्यांगना हेमा मालिनी देश की प्रसिद्ध नृत्यांगना सुश्री उमा डोंगरे को तीन दिन के लिए मुम्बई से वृंदावन बुला रही हैं।

सांसद हेमा मालिनी के सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. अनूप शर्मा ने गीता शोध संस्थान में जानकारी देते हुए कहा कि  25 से 27 अप्रैल तक वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में मुंबई की वरिष्ठ कथक नृत्यांगना व प्रसिद्ध गुरु विदुषी उमा डोंगरा  द्वारा तीन दिवसीय नि:शुल्क कथक प्रशिक्षण कार्यशाला 'नृत्य धारा’ की शुरुआत की जा रही है।
श्री शर्मा ने बताया कि बच्चों को नृत्य सीखने अक्सर मथुरा जिले से बाहर जाना पड़ता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मथुरा की लोकप्रिय सांसद एवं विख्यात नृत्यांगना श्रीमती हेमा मालिनी  ने अपने नाट्य विहार कला केंद्र मुम्बई के माध्यम से ब्रज में शास्त्रीय नृत्य की सुदृढ़ परंपरा को पुनर्जीवित करने की दिशा में कार्यशाला लगाने की अभिनव पहल की है। इस सांस्कृतिक प्रयास में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, वृंदावन बाल विकास मंच एवं हरे कृष्णा आर्किड का विशेष सहयोग मिल रहा है। इस शिविर की समस्त व्यवस्था कान्हा अकादमी द्वारा की जा रही है। 'नृत्यधारा' कार्यशाला में कथक सीखने के उत्सुक बालक बालिकाएं, युवक व युवती 12 साल से ऊपर के हों। वे सभी 25 अप्रैल को प्रात: नौ बजे पंजीयन व प्रशिक्षण के लिए गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी ( सौ सैया अस्पताल के बगल में, टीएफसी के सामने) पहुंचें।

प्रशिक्षण कार्यशाला की समस्त व्यवस्थाएं गीता शोध संस्थान के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना, ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चंद्र शर्मा,  समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, वृंदावन बाल विकास मंच के पदाधिकारी देवेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा  व भागवत प्रवक्ता सुश्री मोहिनी कृष्ण दासी व मेघश्याम वाष्र्णेय की देखरेख में पूर्ण कर ली गयी गयीं हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User