हिमाचल संजौली मस्जिद विवाद में नेरवा में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

वीरवार को नेरवा में लोगों ने हल्ला बोला। करणी सेना के आह्वान पर एकत्र हुए लोगों ने मस्जिदों से अवैध निर्माण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। 

Thursday, September 19, 2024 - 19:04
0
हिमाचल संजौली मस्जिद विवाद में नेरवा में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

नेरवा (आरएनआई) शिमला, मंडी समेत अन्य जिलों में मस्जिदों में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ वीरवार को नेरवा में लोगों ने हल्ला बोला। करणी सेना के आह्वान पर एकत्र हुए लोगों ने मस्जिदों से अवैध निर्माण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं, मांग की कि बाहरी राज्यों से कपड़े समेत अन्य सामान बेचने गांव-गांव पहुंच रहे लोगों की पुलिस गंभीरता से जांच करे। लोगों ने सब्जी मंडी से लेकर डुंडी माता मंदिर तक निकाली।

प्रदर्शन के दौरान नेरवा पुलिस छानवी में तबदील नजर आया। हालांकि, लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस की ओर से स्थिति संभालने के लिए जगह-जगह जवान तैनात किए गए थे। मस्जिद और मुस्लिम बस्ती में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। रैली के दौरान भीड़ का एक हिस्सा जब नेरवा स्थित मस्जिद और बस्ती की ओर जाने लगा तो खुद करणी सेना के अध्यक्ष मुकेश खुरान्नटा, विनोद झगटा और कुलभूषण मोगटा ने उन्हें रोक दिया।

डुंडी माता मंदिर में विश्व हिंदू परिषद हिमाचल के पूर्व महामंत्री कमल गौतम ने कहा कि न हम हिंदुओं और न ही मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ हैं। उनकी मांग है कि बाहरी राज्यों से आने वाले फेरी वाले और अन्य कारोबारियों की पुलिस गंभीरता से जांच करे। बिना जांच के गांव में उन्हें घुसने दिया जाए। करणी सेना के अध्यक्ष मुकेश खुरान्नटा ने कहा कि क्षेत्र के भीतर बनी मस्जिदों की लिस्ट बनाई जाए और जहां पर भी अवैध निर्माण किया गया है, उसे हटाने के लिए गंभीरता से कार्रवाई की जाए। उन्होंने एसडीएम चौपाल से आग्रह किया कि उपमंडल चौपाल में अंदर बनी मस्जिदों की पैमाइश करवाई जाए। करणी सेना ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो दोबारा से लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User