हिमाचल में लू चलने का ऑरेंज-येलो अलर्ट

 प्रदेश में तीन दिनों गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है। 

Monday, May 27, 2024 - 14:05
0
हिमाचल में लू चलने का ऑरेंज-येलो अलर्ट

शिमला (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 27 व 28 मई के लिए कई भागों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई के लिए येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 30 मई से 2 जून तक बारिश हो सकती है। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान के दिन भी हल्की बारिश हो सकती है। उधर, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है। 

बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना में एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। रविवार को  ऊना में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में 42.9, धौलाकुआं में 42.8, बरठीं में 41.2, हमीरपुर में 42.1 और कांगड़ा में 40.2 डिग्री दर्ज हुआ। हिमाचल    प्रदेश में न्यूनतम तापमान रविवार को कुकुमसेरी में 7.6 और केलांग में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  

सोमवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 20.2, सुंदरनगर 18.6, भुंतर 17.1, कल्पा 11.5, धर्मशाला 23.9, ऊना 19.8, नाहन 22.2, केलांग 8.3, पालमपुर 21.0, सोलन 18.4, मनाली 13.4, कांगड़ा 21.6, मंडी 19.2, बिलासपुर 19.5, हमीरपुर 18.0, चंबा 18.6, डलहाैजी 18.5, जुब्बड़हट्टी 23.4, कुफरी 17.4, कुकुमसेरी 7.1, नारकंडा 15.8, भरमाैर 16.8, सेऊबाग 16.2, धाैलाकुआं 25.1, बरठीं 17.6, कसाैली 25.0, पांवटा साहिब 31.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 11.7, मशोबरा 18.9, सैंज 17.4 व बजाैरा में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User