हामरो सिक्किम पार्टी का SDF में होगा विलय, बाइचुंग भूटिया

बाईचुंग भूटिया ने वर्तमान राज्य सरकार पर निशाना साधा। विधानसभा में बिना किसी बहस के 'वन नेशन वन राशन कार्ड' लागू कर दिया गया। वहीं, हर पूर्वोत्तर राज्य ने यूसीसी पर टिप्पणी की है, लेकिन सीएम पीएस गोले ने एक भी शब्द नहीं कहा।

Thursday, September 14, 2023 - 07:13
0
हामरो सिक्किम पार्टी का SDF में होगा विलय, बाइचुंग भूटिया
बाइचुंग भूटिया

गंगटोक। (आरएनआई) फुटबॉलर से नेता बने बाइचुंग भूटिया ने बताया कि ‘हामरो सिक्किम पार्टी’ (एचएसपी) का सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) में विलय होगा। साथ ही वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे वर्तमान सरकार सिक्किम के लिए एक बड़ा खतरा लगती है।

भूटिया ने एचएसपी के एसडीएफ के विलय पर हमने फैसला कर लिया है कि पार्टियां मिलकर काम करेंगी। हालांकि, इनके विलय की तारीख की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।  उन्होंने कहा कि हम पार्टी के विलय को लेकर एक बैठक करेंगे। इसी बैठक में तय किया जाएगा कि ‘हामरो सिक्किम पार्टी’का सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट में कब विलय होगा। 

बाईचुंग भूटिया ने वर्तमान राज्य सरकार पर निशाना साधा। विधानसभा में बिना किसी बहस के 'वन नेशन वन राशन कार्ड' लागू कर दिया गया। हर पूर्वोत्तर राज्य ने यूसीसी पर टिप्पणी की है, लेकिन सीएम पीएस गोले और उनकी सरकार ने एक भी शब्द नहीं कहा। 

उनके कुछ नहीं बोलने से मुझे लगता है कि सिक्किम के लिए यह एक बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर हम जानते हैं कि एसकेएम (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा) सरकार के तहत किस तरह की हिंसा हुई है। भूटिया ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भी मुझे लगता है कि यह पहले की तुलना में 100 गुना अधिक हो गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User