हापुड़ डकैती कांड का खुलासा: 2 करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड निकला सस्पेंडेड सिपाही
हापुड़ में कारोबारी परिवार को बंधक बनाकर 2 करोड़ की डकैती करने वाला सस्पेंडेड सिपाही निकला है। उसने चार साथियों के साथ मिलकर डकैती डाली थी। रविवार रात पुलिस ने पांचों आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया।
दो साथी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सस्पेंडेड सिपाही ही डकैती का मास्टरमाइंड है। आरोपियों ने कबूला कि चार महीने से मकान की रेकी कर रहे थे। 2 जून की रात आरोपियों ने टिंबर (लकड़ी) कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाकर चार घंटे तक लूटपाट की थी। 1.25 किलो सोना, चांदी के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में पांचों आरोपी नजर आए थे।
पोते को बंधक बनाकर घर में घुसे बदमाश - 2 जून की सुबह करीब 4 बजे कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के 17 वर्षीय पोते सिद्धांत के घर पहुंचते ही चार हथियारबंद बदमाश उसके पीछे-पीछे अंदर घुस गए। विरोध करने पर उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया गया।
कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की फिरौती - बदमाशों ने दादा नरेंद्र अग्रवाल, दादी सुशीला और चौकीदार को गन पॉइंट पर ले लिया। नरेंद्र अग्रवाल से 2 करोड़ रुपए नकद मांगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



