जायण्ट्स सोनल अग्रवाल द्बारा हाथरस में 32-वर्षो में पहली बार ऐतिहासिक सहेली सिम्पोजियम का भव्य आयोजन

Monday, October 30, 2023 - 20:28
Updated: 3 years ago
0
जायण्ट्स सोनल अग्रवाल द्बारा हाथरस में 32-वर्षो में पहली बार ऐतिहासिक सहेली सिम्पोजियम का भव्य आयोजन

हाथरस।भारतीय मूल के अंर्तराष्ट्रीय समाज सेवी संगठन जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली हरियाणा हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब में विस्तारित फेडरेशन 5 के  वर्ष1992 में गठन के बाद 32 वर्षो में पहली बार सहेली सिम्पोजियम समारोह का ऐतिहासिक आयोजन इगलास रोड पर स्थित राजमोहन फार्म हाउस में छः प्रान्तो के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमा मय उपस्थित में  हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ।
समस्त बरिष्ठ जायण्ट्स पदाधिकारियों के दिशा-निर्देशन में श्रीमती सोनल अग्रवाल फेडरेशन आफीसर प्रभारी सहेली समूह एवं चेयरपर्सन सहेली सिम्पोजियम के पूर्ण समर्पण एवं अथक परिश्रम के  परिणाम स्वरूप आयोजित ऐतिहासिक सहेली सिम्पोजियम  में मथुरा से पधारे मुख्य अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी जी विश्व उपाध्यक्ष, मुम्बई से पधारी अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती सर्मिष्ठा शाह सदस्य केन्द्रीय समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन , विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्वेता चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हाथरस केन्द्रीय समिति सदस्य श्री मुकेश अग्रवाल (मथुरा), श्री बृजमोहन शर्मा (हाथरस) श्रीमती ललिता वासन (मुम्बई), विशेष समिति सदस्य डॉ शिवराज सिंह यादव (इटावा), प्रोफेसर आर के अग्रवाल (इटावा), डॉ सुधा चौधरी ( चंदौसी) श्री राजेश बजाज ( मथुरा), फेडरेशन 5 के पूर्व अध्यक्ष गण श्रीमती पदमा भार्गव (चन्दौसी,), श्री सुरेश खण्डेलवाल (वृन्दावन,) , श्री अशोक अग्रवाल (हाथरस), । समारोह का सफल संचालन श्रीमती दीप्ति वार्ष्णेय अध्यक्ष जायण्ट्स ग्रुप आफ हाथरस गूंज ने किया।
मुख्य अतिथि एवं मन्चासीन अतिथियों द्वारा जायण्ट्स दीप प्रज्वलन के पश्चात समस्त प्रतिभागियों द्वारा समवेत स्वर में जायण्ट्स प्रार्थना का उच्चारण करते हुए समारोह का शुभारंभ हुआ।।


आरुष गौड एवं गुंजन गर्ग ने गणेश वन्दना की मनोहारी प्रस्तुति दी। श्रीमती पूजा वार्ष्णेय ने स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया
आयोजक हाथरस जायण्ट्स परिवार द्बारा मन्चासीन अतिथियों के स्वागत वन्दन एवं अभिनंदन के पश्चात डॉ सुधा चौधरी सदस्य विशेष समिति जायण्ट्स वैलफेयर एसोसिएशन प्रभारी सहेली समूह ने शब्द माला के साथ सभी का हार्दिक अभिनन्दन किया।
सहेली सिम्पोजियम की चेयरपर्सन श्रीमती सोनल अग्रवाल ने अपने प्रारम्भिक उद्वोधन में कहा कि हाथरस में फेडरेशन ५ के इतिहास में पहली बार ऐतिहासिक सहेली सिम्पोजियम आयोजित करने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं अपनी ऊर्जा वान फेडरेशन अध्यक्ष श्रीमती ऊषा यादव जी का हार्दिक शुक्रिया अदा करतीं हूं। आप सभी की गरिमा मय उपस्थित में यह आयोजन  मेरे लिए गौरव का विषय है।


विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्वेता चौधरी ने सहेली सिम्पोजियम के सफल आयोजन के लिए सोनल अग्रवाल के प्रयासों को सराहना करते हुए कहा कि हाथरस महिला सशक्तिकरण हेतु अग्रसर है। उन्होंने मन्चासीन बरिष्ठ पदाधिकारियों से हाथरस में इस तरह के आयोजन पुनः कराने  की अपील की।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User