हाट रोड रपटा, आममानी माता मंदिर के पास बरसात के पूर्व नाले की नपा ने कराई सफाई

Jun 17, 2024 - 18:15
Jun 17, 2024 - 18:15
 0  621
हाट रोड रपटा, आममानी माता मंदिर के पास बरसात के पूर्व नाले की नपा ने कराई सफाई

गुना (आरएनआई) नगर पालिका परिषद गुना द्वारा शहर के प्रमुख नाले नालियों की सफाई कराई जा रही है। इसके तहत हाट रोड रपटा, आसमानी माता मंदिर के पास गुनिया नदी की सफाई कराई गई। इसके तहत पुल, पुलियों के  मुहानों से कचरे का निस्तारण कर पानी के बहाव का अवरोध हटाया गया।  इसके अतिरिक्त बॉसखेडी से बडे पुल की ओर जाने वाले नदी की जेसीबी व पोकलेन मशीन से सफाई कराई जा रही है।

 सीएमओ तेज सिंह यादव ने बताया कि वर्षा पूर्व शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई कराई जा रही है। जिससे वर्षा काल में पानी निकासी सुनिश्चित हो सके तथा बाढ़ जैसे हालात न बनें। उन्होंने नागरिकों से नाले नालियों में कचरा न डालने की अपील की है, साथ ही अनुरोध किया है कि विभिन्न वार्डों में तथा शहर के प्रमुख मार्गों पर चलने वाली छोटी कचरा गाडिय़ों में ही कचरा डालें। जिससे नालों में जल का बहाव बाधित नहीं हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0