‘हाईकोर्ट जजों पर हर दिन कितना पैसा खर्च हो रहा, उन्हें सोचना चाहिए’ — जस्टिस सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी

जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि 'करोड़ों लोग न सिर्फ अपने मामलों पर सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं बल्कि वे हमें याद दिला रहे हैं कि हम न्याय देने के लिए नियुक्त हुए हैं।'

Thursday, August 21, 2025 - 11:22
0
‘हाईकोर्ट जजों पर हर दिन कितना पैसा खर्च हो रहा, उन्हें सोचना चाहिए’ — जस्टिस सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी

नई दिल्ली (आरएनआई) एक कार्यक्रम में बोलते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्य कांत ने कुछ हाईकोर्ट जजों के काम के प्रति समर्पण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ जज पूरे समर्पण से काम कर रहे हैं और न्याय के पथप्रदर्शक बनकर अपने दायित्वों को निभा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ जज ऐसे हैं, जिनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक है। 

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा 'जिन लोगों के समर्पण में कमी है, मैं उनसे एक विनती करना चाहता हूं- जब भी आप रात में सोने के लिए जाएं तो लेटने के बाद तकिए पर अपना सिर रखें तो अपने आप से एक सवाल पूछें कि- मुझ पर जनता का कितना पैसा हर दिन खर्च हो रहा है? जितना लोगों ने मुझ पर विश्वास किया, क्या मैं समाज को उतना लौटा पा रहा हूं?'

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के 'न्याय सभी के लिए' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में जस्टिस सूर्य कांत ने मामलों के फैसले होने में हो रही देरी, बार-बार सुनवाई स्थगित होने और जटिल मामलों की लंबी सुनवाई पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि 'करोड़ों लोग न सिर्फ अपने मामलों पर सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं बल्कि वे हमें याद दिला रहे हैं कि हम न्याय देने के लिए नियुक्त हुए हैं।' इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने की और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User