हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद ट्रस्ट भूमि पर कब्जे का आरोप, प्रशासन कटघरे में
सागर जिले के गौरझामर में स्थित देव दत्तात्रेय लोक न्यास की जमीन पर अतिक्रमण का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। न्यासियों ने सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल, देवरी एसडीएम मुनब्बर खान और तहसीलदार प्रीती चौरसिया के खिलाफ न्यायालय अवमानना याचिका दायर की है। आरोप है कि प्रशासन अतिक्रमण रोकने में नाकाम रहा है और उल्टा कार्रवाई श्रद्धालुओं पर की जा रही है।
न्यासियों का कहना है कि भू-माफियाओं द्वारा ट्रस्ट की जमीन पर अवैध कब्जा कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक बना दिया गया, जबकि इस मामले में हाईकोर्ट का 2012 का यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पहले से लागू है। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
वहीं, एसडीएम के निर्देश पर पुजारी और कई भक्तों के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107-116 के तहत कार्रवाई किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस पूरे मामले ने प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)