रीवा छात्रावास घोटाला: एडीएम पीके पांडे पर कार्रवाई की तैयारी, कलेक्टर ने कमिश्नर को भेजा प्रस्ताव

Saturday, August 1, 2026 - 19:03
Updated: 1 day ago
0
रीवा छात्रावास घोटाला: एडीएम पीके पांडे पर कार्रवाई की तैयारी, कलेक्टर ने कमिश्नर को भेजा प्रस्ताव

रीवा जिले में हुए छात्रावास घोटाला मामले में मऊगंज में पदस्थ एडीएम पीके पांडे मुश्किल में पड़ते दिखाई दे रहे हैं।

 जांच में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिस पर जांच प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन कुछ समय बाद मामला ठंडा हो गया था। 

अब रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मामले में फिर से तेजी ला दी है। उन्होंने रीवा कमिश्नर को कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा है।

दरअसल, यह पूरा मामला कमल सिंह बघेल द्वारा की गई शिकायत से जुड़ा हुआ है, जिसमें छात्रावासों की मरम्मत और सामग्री खरीदी में कथित तौर पर भारी अनियमितता की गई थी। जांच में पाया गया था कि अधिकांश छात्रावासों की मरम्मत कराए बिना ही लाखों रुपये की राशि निकाल ली गई। बिजली फिटिंग, पंखा खरीदी आदि के नाम पर भी बड़ा घोटाला किया गया है।

इस मामले में पूर्व में ही बाबू विकास तिवारी को निलंबित किया जा चुका है। यह अनियमितता उस समय हुई थी, जब पीके पांडे आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक पद का प्रभार संभाल रहे थे।उन्हें नोटिस भी दिया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लिहाजा अब रीवा कलेक्टर ने कमिश्नर को पत्र लिखकर उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User