हरी और प्रतिबंधित लकड़ी का कटान जारी, एक ट्रैक्टर ट्राली हरी शीशम की लकड़ी पकड़ी गई

Friday, July 28, 2023 - 10:55
Updated: 3 years ago
0
हरी और प्रतिबंधित लकड़ी का कटान जारी, एक ट्रैक्टर ट्राली हरी शीशम की लकड़ी पकड़ी गई

शाहाबाद हरदोई । शाहाबाद में लकड़ी कटान का कार्य अंधाधुंध किया जा रहा है। लकड़ कटे कटान से बाज नहीं आ रहे। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान हरी शीशम से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर पकड़ी है जिससे सिद्ध हो रहा है कि वन विभाग के दावों के विपरीत हरी प्रतिबंधित लकड़ी का कटान के युद्ध स्तर पर जारी है। वन विभाग की टीम हरदोई हाईवे पर गश्त पर थी। उसी समय उसे एक ट्राली हरदोई की ओर से आते हुए दिखी। ट्राली को ग्राम ककरघटा के पास वन विभाग की टीम द्वारा रुकवाया गया। ट्राली के ऊपर त्रिपाल पड़ा था। त्रिपाल के नीचे शीशम की हरी लकड़ी भरी हुई थी। ट्राली चालक लकड़ी से संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर वन विभाग की टीम अपने साथ लाई। विधिक कार्रवाई की गई। फिलहाल वन विभाग द्वारा पकड़ी गई अवैध शीशम की लकड़ी से यह सिद्ध होता है कि वनरेंज अधिकारी के कटान न होने के लंबे लंबे दावों के बाद भी लकड़ कट्टे कटान से बाज नहीं आ रहे हैं और कहीं न कहीं वन विभाग की संलिप्तता के संकेत मिलते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User