हरदोई पुलिस लाइन का आईजी ने किया निरीक्षण, साइबर थाना कार्यप्रणाली की समीक्षा
हरदोई (आरएनआई) आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ श्री किरण एस. का जनपद हरदोई आगमन हुआ। पुलिस लाइन हरदोई पहुंचने पर सलामी गार्द द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक सलामी दी गई।
इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने पुलिस लाइन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों, बैरकों, परिवहन शाखा सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसी क्रम में श्री किरण एस. द्वारा पुलिस लाइन स्थित थाना साइबर क्राइम का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, उपलब्ध संसाधनों, तकनीकी व्यवस्थाओं एवं साइबर अपराधों से संबंधित पंजीकृत अभियोगों की प्रगति का जायजा लिया गया। उन्होंने साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने प्रभारी निरीक्षक एवं साइबर थाना स्टाफ को तकनीकी दक्षता बढ़ाने, पीड़ितों से संवेदनशील व्यवहार करने तथा समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



